⚡तोक्यो पैरालंपिक के लिये 54 सदस्यीय भारतीय टीम रवाना
By Bhasha
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय पैरालंपिक समिति ने आगामी तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये गुरूवार को 54 सदस्यीय भारतीय टीम को औपचारिक विदाई दी. भारत 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों की नौ स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा.