⚡पूरे देश में पुलिस के 5.3 लाख पद खाली पड़े हैं- संसदीय समिति
By Bhasha
संसद की एक समिति ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य पुलिस बलों में 5.30 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के पद खाली पड़े हैं और इस तरह कुल स्वीकृत संख्या की तुलना में बल में 21 प्रतिशत की कमी है.