एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सर्वाधिक 7,038 नये मामले चेन्नई से हैं. वहीं,तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड के 4,416 नये मामले सामने आए, जबकि महामारी से और दो लोगों की मौत हो गई. संक्रमण के सर्वाधिक 1,670 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई, जिसमें आज शाम साढ़े पांच बजे तक के आंकड़े उपलब्ध कराये गये हैं.
...