⚡दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले 44 फीसदी परिवार बोतलबंद पानी पर निर्भर : रिपोर्ट
By Bhasha
दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर की झुग्गी-बस्तियों के करीब 44 फीसदी निवासी पेयजल के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं, वहीं शहर के करीब 76 फीसदी मकानों में पाइप वाले पानी का कनेक्शन है.