इसके पहले अदालत ने विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार 109 लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रीति त्रिपाठी ने शनिवार शाम को बताया कि बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने हिंसा के मामले में दर्ज प्राथमिकी में शनिवार को 17 उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया और इसके अलावा दो उपद्रवी तत्वों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
...