पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में करीब 400 परिवार गंगा के कटान में गांवों के नदी में समा जाने से बेघर हो गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कालियाचक-3 ब्लॉक के बीरनगर-1 पंचायत के सरकारटोला, मुकुंदटोला और लालूटोला गांव का अधिकतर हिस्सा कटान की वजह से गंगा नदी में समा गया है.
...