गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि इसका केंद्र धोलावीरा के पास स्थित था. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यम तीव्रता के भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
...