⚡स्कूल के 39 बच्चों को एक ही सिरिंज से टीका लगाया गया, आरोपी गिरफ्तार, टीकाकरण अधिकारी निलंबित
By Bhasha
मध्य प्रदेश के सागर में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एक ही सिरिंज से 39 स्कूली बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने टीका लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और जिला टीकाकरण अधिकारी को निलंबित किया गया है.