कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले बुधवार को सामने आए. दोनों ही राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी मिली. मंगलवार की तुलना में महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों और मृतकों की संख्या में आंशिक वृद्धि हुई. मंगलवार को संक्रमण के 3,530 नए मामले सामने आए थे और 52 मरीजों की मौत हुई थी.
...