⚡ठाणे में COVID-19 संक्रमण के 341 नए मामले आए सामने, दो लोगों की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 341 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,41,814 हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए हैं. 1,182 लोगों की मौत हो चुकी है.