जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने रविवार को बताया कि इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी आनंद पांडे को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर होने के बावजूद थाना प्रभारी लगभग एक घंटे की देर से मौके पर पहुंचे थे और इसलिए उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई है.
...