⚡पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के कारण 25 लोगों की मौत
By Bhasha
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण एक ही परिवार की छह महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अधिकारियों को क्वेटा जिले में आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी.