राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने बीते तीन साल के अपने कार्यकाल में 210 कॉलेज शुरू किए, जो राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम है. इसके साथ ही गहलोत ने कॉलेजों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की.
...