⚡जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के लिए 2023 महत्वपूर्ण वर्ष: अमित शाह
By Bhasha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2023 दिल्ली पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा क्योंकि इस साल राष्ट्रीय राजधानी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी करेगी.