पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध के दौरान पुंछ की लड़ाई के नायक कर्नल पंजाब सिंह का कोविड से उबरने के बाद की समस्याओं के कारण सोमवार को निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. सेना ने कहा कि वीर चक्र से सम्मानित कर्नल सिंह का हरियाणा के चंडी मंदिर के कमान अस्पताल में निधन हो गया. उनके बड़े बेटे अनिल कुमार की भी 21 मई कोविड-19 से मौत हो गई थी.
...