⚡Colombia: कोरिंटो में कार बम विस्फोट में 19 घायल, अस्पताल में भर्ती
By Bhasha
अधिकारियों ने बताया कि 30,000 लोगों की आबादी वाले शहर कोरिंटो में धमाका हुआ। इस शहर में कोलंबियाई सेना और विद्रोही समूहों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। ये विद्रोही समूह कोकीन की तस्करी करते हैं और पास के एंडीज पर्वत पर छिप जाते हैं।