भारत में कोविड-19 के 18,088 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,74,932 हो गए. वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या एक करोड़ के पास पहुंच गई है. देश में लगातार 16 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी 2,27,546 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.19 प्रतिशत है.
...