राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में 18 लोग घायल हो गये. पुलिस उपनिरीक्षक मूलाराम ने बताया कि निर्झरना गांव के पास बिहार से कोटा जा रही एक बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 18 लोग घायल हो गये. दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक एक खड्डे में जाकर पलट गया जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
...