⚡भारत में COVID-19 के 14 हजार नए मामले दर्ज, कुल आकड़ें 1.06 करोड़ पार
By Bhasha
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,256 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर शनिवार को 1,06,39,684 हो गए, जिनमें से 1,03,00,838 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.81 प्रतिशत हो गई है.