मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. उनके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने यह जानकारी दी.संगमा ने इस निर्णय के लिये ''विभाजनकारी शक्तियों'' से लड़ने में कांग्रेस की ''प्रभावहीनता'' को जिम्मेदार बताया, जिसके चलते राज्य की राजनीति में कोई खास हैसियत नहीं रखने वाली ममता बनर्जी की पार्टी विपक्ष की अगुवा बन गई है.
...