⚡देश में कोविड-19 के 11,271 नए मामले, 285 मरीजों की मौत
By Bhasha
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,271 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,37,307 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,35,918 हो गई है जो पिछले 522 दिनों (17 महीनों) में सबसे कम है.