जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana Update: ₹1500 या ₹3000? लाड़की बहनों के खाते में कितनी आएगी राशि, मई-जून किस्त पर बड़ा अपडेट

महाराष्ट्र की लाडली बहनों को मई और जून महीने के किस्त का इंतजार है. राज्य में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता के कारण मई का हफ्ता रुका हुआ है. जानिए खातों में 1500 रुपये आएंगे या 3000 रुपये.

Ladki Bahin Yojana Update: ₹1500 या ₹3000? लाड़की बहनों के खाते में कितनी आएगी राशि, मई-जून किस्त पर बड़ा अपडेट
(File Photo)

 Ladki Bahin Yojana Update:  महाराष्ट्र की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए मई और जून महीने की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मार्च और अप्रैल महीने का हफ्ता मई के मध्य में एक साथ मिलने के बाद, अब जून का पहला हफ्ता बीत जाने पर भी अगली किस्त जमा नहीं हुई है. ऐसे में राज्य की पात्र महिलाओं के बीच यह उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार उनके खातों में ₹1500 आएंगे या दोनों महीनों के मिलाकर ₹3000 ट्रांसफर किए जाएंगे.

किस्त में देरी की मुख्य वजह

राज्य में इस समय विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू है. इसी प्रशासनिक नियम के चलते मई महीने का हफ्ता समय पर जारी नहीं किया जा सका है. सामान्य तौर पर सरकार हर महीने की 10 तारीख तक यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर देती है. सूत्रों के मुताबिक, 18 जून को चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सरकार इस राशि को जारी करने पर अंतिम निर्णय लेगी.  यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना से 80 लाख महिलाएं बाहर, सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘अपात्रों और फर्जी आवेदकों को हटाया गया’

खाते में ₹1500 आएंगे या ₹3000?

महिलाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मई और जून दोनों महीनों का पैसा एक साथ मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद दोनों महीनों की किस्तों को एक साथ यानी कुल ₹3000 सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने पर विचार कर रही है. हालांकि, इस पर अंतिम और आधिकारिक घोषणा राज्य सरकार द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी.

e-KYC के बाद लाभार्थियों की संख्या में बदलाव

योजना के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने हाल ही में बड़े पैमाने पर स्क्रूटनी (जांच) और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है. इस सत्यापन प्रक्रिया के बाद अपात्र पाई गईं करीब 80 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं. सरकार के आधिकारिक बयानों के अनुसार, अब राज्य में केवल 1.66 करोड़ पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है.

महत्वपूर्ण जानकारी: इस योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक (Seeded) है और जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लाभार्थी अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल 'ladakibahin.maharashtra.gov.in' पर लॉगिन कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2026 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).