Gujarat Disturbing Video: गुजरात के वलसाड में आर्थिक तंगी से परेशान डिलीवरी बॉय ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गुजरात के वलसाड जिले में बढ़ते कर्ज और भारी आर्थिक तंगी से परेशान होकर 22 वर्षीय एक पिज्जा डिलीवरी बॉय ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Gujarat Disturbing Video: गुजरात के वलसाड जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां न्यू गुजरात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाके में स्थित दमन गंगा बिल्डिंग (सरदार हाइट्स) की 13वीं मंजिल से कूदकर 22 वर्षीय एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक पिछले काफी समय से भारी आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के बोझ से परेशान था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया गया.
मृतक की हुई पहचान, परिवार का था इकलौता सहारा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय मानव राजूभाई पटेल के रूप में हुई है, जो वलसाड के सुघड़ फालिया इलाके का निवासी था. मानव एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी (डोमिनोज पिज्जा) में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था. करीब 18 महीने पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मानव के कंधों पर आ गई थी. वह दिन-रात मेहनत करके अपनी मां और 15 साल की छोटी बहन का भरण-पोषण कर रहा था. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: गुजरात के स्कूल हॉस्टल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल अभिभावकों का फूटा गुस्सा
डिलीवरी बॉय ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Domino's Delivery Worker Dies by Suicide Amid Family Financial condition in Gujarat😢
he has a widow mother and a unmarried sister .#FutureGurgaon #LongestServingElectedPMModi #NarendraModi #IranWar pic.twitter.com/MJmmi0cqhp
— The Indian Wire (@TheIndianWiree) June 10, 2026
सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिखे आखिरी पल
घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें युवक के आखिरी पल दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के अनुसार, इमारत की 13वीं मंजिल पर छलांग लगाने से पहले वह कुछ सेकंड के लिए गहरे मानसिक तनाव और कश्मकश में खड़ा नजर आ रहा था, जिसके तुरंत बाद उसने नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने वलसाड सिटी पुलिस स्टेशन को सूचित किया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, प्राथमिक तौर पर मामला कर्ज और वित्तीय संकट से जुड़ा नजर आ रहा है. पुलिस वर्तमान में मृतक के परिवार के सदस्यों और उसके परिचितों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि आत्महत्या के सही और सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

