Cyber Fraud: ट्रैफिक चालान के नाम पर आपके साथ भी न हो जाए स्कैम, 60 साल के बुजुर्ग के अकाउंट से उड़ाए 95,000 रुपये

मुंबई में साइबर ठगों की नई तरकीब सामने आई है, जहां वे फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं. अंधेरी (वेस्ट) के वर्सोवा रोड निवासी 60 वर्षीय मुख्तार शेख को इस चाल में ऐसा फंसाया गया कि उनके बैंक अकाउंट से करीब 95,000 रुपये की रकम उड़ गई.

Credit-(File Photo)

मुंबई में साइबर ठगों की नई तरकीब सामने आई है, जहां वे फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं. अंधेरी (वेस्ट) के वर्सोवा रोड निवासी 60 वर्षीय मुख्तार शेख को इस चाल में ऐसा फंसाया गया कि उनके बैंक अकाउंट से करीब 95,000 रुपये की रकम उड़ गई. 25 जून को मुख्तार शेख को एक WhatsApp मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन किया है और उन्हें 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा. मैसेज में उनकी टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया गया था, जिससे मैसेज असली लग रहा था.

Online Scam in Mumbai: सावधान! 9 रुपये के पेमेंट के बाद महिला ने गंवाए 99 हजार रुपये, फर्जी ‘Urban Club’ ऐप से ठगी.

मैसेज में एक APK फाइल डाउनलोड करने का लिंक था, जिसमें पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी. शेख ने उस फाइल को डाउनलोड किया और अपना मोबाइल नंबर डालने को कहा गया. संदेह होने पर उन्होंने तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

90 मिनट में दो बार निकाले गए पैसे

कुछ देर बाद मुख्तार को बैंक से दो एसएमएस अलर्ट मिले, जिनमें बताया गया कि उनके आधार नंबर का इस्तेमाल करके ट्रांजैक्शन किए गए हैं. उन्होंने जब पास के पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि दो ट्रांजैक्शनों में 49,555 रुपये और 46,376 रुपये उनके खाते से निकाले जा चुके थे. कुल मिलाकर 95,931 रुपये मिनटों में उड़ाए गए.

केस दर्ज

शेख ने तुरंत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (धोखाधड़ी) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है. फिलहाल जांच जारी है.

आप कैसे बच सकते हैं इस साइबर जाल से?

आम नागरिकों को सतर्क रहकर हर मैसेज और लिंक की सत्यता जांचना जरूरी है. एक छोटी सी चूक आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में गायब कर सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी