कुछ दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए फिल्मस्टार गोविंदा शिंदे के उम्मीदवार के प्रचार के लिए नागपुर जिले में पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की. रामटेक लोकसभा से इस बार शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस से पार्टी में आये विधायक राजू पारवे को टिकट दिया है. पार्टी में सेलेब्रिटी के तौर पर शामिल हुए गोविंदा पर अब प्रचार की जिम्मेदारी है , क्योंकी पार्टी में वे स्टार प्रचारक है. गडकरी से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. यह भी पढ़े :BREAKING: दिल्ली से चोरी हुई जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद, पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी किया
देखें ट्वीट :
अभिनेता श्री गोविंदा जी ने नागपुर में केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से उनके आवास पर भेंट की। pic.twitter.com/w3KEElQI6U
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) April 7, 2024













QuickLY