Dunki: क्रिसमस पर राजकुमार हिरानी की फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों के लिए हमेशा होती हैं एक ट्रीट, इस साल 'डंकी' के साथ मचा सकते हैं धमाल!
राजकुमार हिरानी का सिनेमा हमेशा दर्शकों के दिलों में उतरता रहा है. जिस तरह से वह स्क्रीन पर भावनाओं को पेश करते हैं, वह वास्तव में दर्शकों से जुड़ता है. शांत, जीवन से भरपूर, अनमोल, जीवन के कुछ सबक सिखाना और वास्तव में एक उत्सव, यही वह शब्द है जो राजकुमार हिरानी के सिनेमा को परिभाषित करता है.