साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों को 20 मार्च यानि कल सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है. इसे लेकर तिहाड़ जेल में सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. इसी बीच निर्भया की मां आशा देवी ने मीडिया से बातचीत कर प्रतिक्रिया दी है. निर्भया की मां ने कहा, कोर्ट ने वारदात के वक्त पवन के नाबालिग होने की दलील को ठुकरा दिया है.
भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली है. उनके शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही वॉकआउट भी कर दिया है. बताना चाहते है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मनोनीत किया है. इस फैसले के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. रंजन गोगोई ने रिटायर होने से पहले ऐतिहासिक राम मंदिर मसले का फैसला सुनाया था.
मध्य प्रदेश में सियासी संकट अभी थमा नहीं है. बुधवार को चले बेंगलुरु में राजनीतिक ड्रामे के बाद आज का दिन बेहद ही अहम है. बीजेपी की तरफ से फ्लोर टेस्ट को लेकर दायर की गई याचिका को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस फैसले पर पुरे देश की निगाहें टिकी हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर फ्लोर टेस्ट होता है तो सूबे की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी.
19 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपकी किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है. आज आपका मन शांत रहेगा. वृषभ- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. मिथुन- आज आपका गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें.
मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. बीजेपी की तरफ से राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने याचिका दायर कर विधानसभा में जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. इसी बीच में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई द्वारा उनकी रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से साफ इनकार कर दिया है.
मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम लगातार जारी है. सूबे की कमलनाथ सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. राज्य में चल रहा घमासान देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है. बीजेपी फ्लोर टेस्ट की मांग पर अड़ी हुई है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इसी बीच आज सुबह बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों को 20 मार्च को फांसी दी जानी है. पुरे देश की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं. इसी बीच खबर है कि चार दोषियों की फांसी को लेकर आज सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में जल्लाद पवन की मौजूदगी में रिर्हसल की गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पवन जल्लाद ने जेल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दोषियों के डमी को फांसी पर लटकाने का रिहर्सल किया है. जेल प्रशासन ने दो दिन पहले ही पवन जल्लाद को बुलाया है.
18 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. वृषभ-आप आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा.
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. सूबे की कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट ना होने के बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है. शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में मध्य प्रदेश में 24 घंटे में बहुमत साबित करने की मांग की गई है. इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है. इसी बीच कांग्रेस के बागी विधायक मीडिया के सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं.
देश के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लेकर सोमवार को एक अधिसूचना भी जारी की है. रंजन गोगोई के राज्यसभा भेजने को लेकर अब देश में राजनीति शुरू हो गई है. बताना चाहते है कि विपक्ष ने मोदी सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाये हैं.
कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का भी फैसला किया गया है. इसी बीच कर्नाटक में कोरोना वायरस से पीड़ित दो नए मामले सामने आए हैं.
17 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है
मध्य प्रदेश में जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कमलनाथ सरकार को आज विधानसभा से संजीवनी मिल गई है. बताना चाहते है कि सोमवार को शुरू हुए बजट सत्र को कोरोनावायरस के चलते 26 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया है. विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था.
मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा लगातार जारी है. सूबे के सीएम कमलनाथ के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. उन्हें यकीन है कि उनकी सरकार बहुमत में है और अगर आवश्यकता पड़ी तो वह बहुमत भी साबित कर देंगे। इससे पहले जब वे विधानसभा के लिए निकले तो उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया।इसी बीच खबर है कि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ की तरफ से राज्यपाल लालजी टंडन को एक पत्र लिखा गया है. इसी बीच खबर है कि मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक स्थगित हो गई है.
मध्य प्रदेश में पॉलिटिकल ड्रामा लगातार जारी है. सूबे में कमलनाथ की सरकार गिरेगी या बचेगी? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. वैसे आज से राज्य में बजट सत्र शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत गवर्नर लालजी टंडन के अभिभाषण से होने वाली है. दूसरी तरफ फ्लोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. दोनों ही पार्टियों अपने-अपने विधायकों को राज्य से बाहर लेकर गई थी ताकि एकजुटता बनी रहे.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से कहर मचा रखा है. देश में कोरोना से संक्रमित 112 मामले सामने आये हैं. कोविड-19 से कैसे बचा जाए इसके लिए केंद्र सहित राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य जनहित में कई घोषणाएं भी हुई हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है.
16 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा. मिथुन- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
15 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
14 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ. आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.मिथुन. आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगमी सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थागित कर दिया है. पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोनोवायरस के कारण इसे स्थागित करने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार होने वाला आईपीएल 29 मार्च के बजाय 15 अप्रैल से हो सकता है. आईपीएल के मैचों को बिना दर्शकों के कराने पर भी बीसीसीआई विचार कर रहा है.