साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ प्रदुषण ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं तो दूसरी तरफ कोविड-19 के मामले बढ़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार केंद्र के साथ मिलकर अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ताजा हालात को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
राशिफल 19 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इस वायरस से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. कोरोना के चलते हर सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ा है. कई उद्योग धंधे, फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं. इसी बीच यूपी के अलीगढ में घंटियों का व्यापार प्रभावित हुआ है. एक व्यापारी ने कहा कि कोरोना काल में मेले,त्योहारों सहित कई चीजों पर लगी पाबंदी के चलते घंटियों के व्यवसाय पर असर पड़ा है.
कोरोना वायरस का कहर भारत में धीमा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरफ से खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आएगी तब तक इससे निजात मिलना मुश्किल है. कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर लगातार फर्जी खबरें भी वायरल होती रही हैं. जो कि पीआईबी की जांच में फर्जी साबित होती हैं. इसी कड़ी में कोरोना वैक्सीन को लेकर व्हाट्सएप पर एक फेक दावा करते हुए कहा जा रहा है कि भारत में यह लॉन्च हो गई है.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में धीमा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आती है इस वायरस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है. इसी बीच मध्य प्रदेश में फिर लॉकडाउन लगाए जाने के कयासों पर विराम लग गया है. सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने मध्य प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप धीमा जरूर पड़ गया है. लेकिन राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. दरअसल राजधानी दिल्ली में प्रदुषण के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में लॉकडाउन लग सकता है ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही थी. इन खबरों पर अब दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है.
देश में एक तरफ कोरोना का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ महंगाई सहित तमाम मसलों को लेकर विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना सामने आ रही है. सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर न जानें की अपील लगातार कर रही है. लेकिन दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से एक लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल मुरादनगर से बीजेपी मेयर विनोद अग्रवाल के जन्मदिन पर खुलेआम सामाजिक दुरी के नियमों को ताक पर रखकर जन्मदिन मनाया गया.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 में जीत से उत्साहित है भारतीय जनता पार्टी. इसी कड़ी में राज्य की बीजेपी सरकार ने गाय की सुरक्षा को लेकर गौ कैबिनेट बनाने का फैसला किया है. वैसे गाय की सुरक्षा सहित तमाम मसलों को लेकर सियासत समय-समय पर होती रहती है. ऐसे में सूबे की शिवराज सरकार का यह फैसला कई मायनों में चर्चा का विषय बन गया है.
राजधानी दिल्ली में एक तरफ प्रदुषण का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोविड-19 के बढ़ते केस को ध्यान में रखते हुए नोएडा में भी प्रशासन अपनी तरफ से अलर्ट नजर आ रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग कोरोना की आज से शुरू होगी. इस बात की जानकारी गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने दी है.
राशिफल 18 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
महाराष्ट्र में बीजेपी को एकनाथ खडसे के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है. बताना चाहते हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जयसिंगराव गायकवाड पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल एकनाथ खडसे के भाजपा छोड़ने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी को आने वाले समय में और भी नेता अलविदा कह सकते हैं. जयसिंगराव गायकवाड पाटिल का यह फैसला इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामलों में तेजी आयी है. यही कारण है कि दिल्ली सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इसी बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन लगाने का संकेत दिया है. इसे लेकर दिल्ली सरकार ने केंद्र के पास प्रस्ताव भी भेजा हुआ है.
जेएनयू को लेकर एक बार फिर देश में सियासी पारा चढ़ गया है. दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा के नेता सीटी रवि के दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने की मांग को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. शिवसेना ने इस मसले पर भाजपा पर हमला बोला है.
टीम इंडिया की जर्सी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की जर्सी के लिए एमपीएल से डील की है. इसी के साथ ही टीम इंडिया की जर्सी पर अब एमपीएल नजर आएगा. बीसीसीआई ने यह करार तीन साल के लिए किया है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने आज खुद ट्वीट के माध्यम से दी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि जोशी की पोती दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां हालत खराब होने से उसकी मौत हो गई. रीता बहुगुणा जोशी के परिवार में फिलहाल शोक की लहर है.
बॉर्डर पर भारत-चीन के बीच जारी तनाव खत्म नहीं हुआ है. दोनों तरफ से बयानबाजी इस मसले पर खूब हुई है. साथ ही कई बार कमांडर स्तर की बातचीत भी हुई है लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच ब्रिक्स शिखर सम्मलेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने आज होंगे. ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में ब्राजील, रूस, भारत , चीन और दक्षिण अफ्रीका के देश शामिल हो रहे है.
राशिफल 17 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन-फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
बिहार के सीएम की शपथ नीतीश कुमार ने ले ली है. एनडीए में शामिल सभी दलों का मंत्रिमडल में समावेश है. वीआईपी के मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी की हम के संतोष सुमन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसी बीच खबर है कि मंगलवार यानि आज सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में नौकरी सहित तमाम वादे जो सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान किये थे उनपर चर्चा हो सकती है.
राजधानी दिल्ली में प्रदुषण ने कोहराम मचाया हुआ है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही प्रदुषण के चलते राजधानी में कोरोना के मामलों में तेजी आयी है. प्रदुषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है.