CSK Training Camp: IPL से पहले CSK का प्री-सीजन कैंप शुरू, दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई भारतीय खिलाड़ी पहुंचे चेन्नई
शुक्रवार को सीएसके ने चाहर, स्पिनर प्रशांत सोलंकी और निशांत सिंधु, तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी, ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर और अजय मंडल के साथ-साथ फील्डिंग कोच राजीव कुमार और टीम मैनेजर रसेल राधाकृष्णन के आगमन के बारे में अपडेट किया.