COVID-19 in Delhi: दिल्ली में 10 जून के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा 290 कोरोना के मामले, ओमिक्रॉन भी बढ़ा रही चिंता
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 290 ताजा कोविड संक्रमण दर्ज किए गए, जो 10 जून के बाद एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है. शहर में कोविड संक्रमण की संख्या अब 14,43,352 हो गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में 10 जून को 305 कोविड मामले दर्ज किए गए थे.