Hyderabad Gang Rape: विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दोषियों को बचाने का हो रहा प्रयास
इस बीच, पुलिस ने चेतावनी दी है कि फोटो और वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिससे पीड़िता की पहचान का खुलासा हो सकता है. पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने मीडिया से पीड़िता से संबंधित ऐसी किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सामग्री का खुलासा करने से रोकने की अपील की है, जिससे पीड़ित की पहचान हो सके.