Jharkhand High Court: हाईकोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सूचना आयोग सहित 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जल्द करें
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बाल आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी, लोकयुक्त सहित करीब 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करते हुए शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.