देश की खबरें | जोरमथांगा ने त्रिपुरा मे ब्रू को बसाने की योजना निरस्त करने की शाह और देब से मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के अपने समकक्ष बिप्लब देब से मिजो बहुल जामपुई पहाड़ी और उत्तरी त्रिपुरा जिले के आसपास के क्षेत्रों में विस्थापित ब्रू को बसाने के प्रस्ताव को रद्द कराने की मांग की है।

जियो

एजल, 30 मई मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के अपने समकक्ष बिप्लब देब से मिजो बहुल जामपुई पहाड़ी और उत्तरी त्रिपुरा जिले के आसपास के क्षेत्रों में विस्थापित ब्रू को बसाने के प्रस्ताव को रद्द कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 29 मई को शाह और देब को लिखे अलग अलग पत्रों में जोरमथांगा ने कहा कि जामपुई पहाड़ी में विस्थापित ब्रू के पुनर्वास की योजना केंद्र, मिजोरम और त्रिपुरा सरकारों एवं ब्रू समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच 16 जनवरी को हुए समझौते का उद्देश्य एवं भावना को पराजित कर सकती है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के धारावी में 18 नए मरीज पाए गए, एक पीड़ित की मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि मिजोरम और त्रिपुरा में मिजो और ब्रू समुदायों के बीच जातीय तनाव है। त्रिपुरा में दोनों समुदायों के बीच किसी भी तनाव का मिजोरम में असर पड़ेगा और मिजोरम की ऐसी स्थिति का त्रिपुरा में असर होगा।

अधिकारी के अनुसार शाह और देब से जामपुई पहाड़ी में ब्रू को बसाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और उसे रद्द करने की अपील करते हुए जोरमथांगा ने कहा कि यदि इस एतिहासिक चतुर्पक्षीय समझौते का सच्चे अर्थों में लागू करना है तो अन्य उपयुक्त स्थानों का इंतजाम अपरिहार्य है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

जोरमथांगा ने ट्वीट कर देब से इस मुद्दे का समाधान करने की अपील की।

जामपुई में मिजो समुदाय ने ब्रू को बसाने के त्रिपुरा सरकार के कदम का शुक्रवार को विरोध किया और अधिकारियों को इलाके का सर्वेक्षण करने से रोका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\