देश की खबरें | राजस्थान के सीकर में युवक ने युवती की जलाकर हत्या की, खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी बाद में मौत हो गयी। वहीं युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। उसका उपचार चल रहा है।

जियो

सीकर, 29 मई राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी बाद में मौत हो गयी। वहीं युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। उसका उपचार चल रहा है।

घटना जिले के पाटन थाना इलाके के नाथा की नांगल गांव की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से धारावी में आज किसी मरीज की मौत नहीं- बीएमसी: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पाटन थानाधिकारी नरेन्द्र भढाना ने बताया कि युवती के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। इसके अनुसार बृहस्पतिवार रात को युवती (23) परिवार के साथ आंगन में सो रही थी। इसी दौरान युवक राकेश छत पर से होता हुआ पहुंचा और युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने आग बुझाने के बाद में घायल युवती को उपचार के लिये नीमकाथाना के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। युवती ने उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। शुक्रवार को कोरोना की जांच में युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवती का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जायेगा।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.

उन्होंने बताया कि राकेश (24) बाद में कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चौमूं के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करवाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\