देश की खबरें | योग भारतीय संस्कृति है: राजस्थान के राज्यपाल ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया व योगाभ्यास किया।

जयपुर, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया व योगाभ्यास किया।

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ करीब एक घंटे तक योग किया।

उन्होंने कहा कि यौगिक दिनचर्या से जीवन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी सदा सकारात्मक बनाए रखा जा सकता है और योग भारतीय संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग का प्रसार हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यहां जंतर मंतर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाता है। वह सांगानेर स्टेडियम में जयपुर ग्रेटर नगर निगम और पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में भी शामिल हुए और उन्होंने लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां व जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद थे।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और अनेक नागरिकों के साथ रेतीले मैदान पर योग किया।

उन्होंने कहा कि 'नियमित योगाभ्यास हमें निरोगी एवं ऊर्जामय बनाए रखता है। योग करें, इसकी आदत बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ तन मन के लिए इसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक संस्थानों में योग से जुड़े कार्यक्रम व प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान