देश की खबरें | योग तन एवं मन के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है: दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने मंगलवार को कहा कि योग तन एवं मन के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने मंगलवार को कहा कि योग तन एवं मन के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘योग सप्ताह’ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सिंह ने कहा कि योग और आयुर्वेद बीमारियों की रोकथाम में मदद करते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा गांधी भवन के समन्वय से ‘योगा वीक’ का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में सिंह तथा रजिस्ट्रार विकास गुप्ता सहित दिल्ली विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

सिंह ने कहा, ‘‘ हमने ‘योग सप्ताह’ मनाने का फैसला किया, क्योंकि यह लोगों को इसे अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ योग और आयुर्वेद बीमारियों को दूर रखते हैं। वह तन और मन को स्वस्थ रखते हैं। योग तन और मन के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। हम सभी खुश और सकारात्मक रहना चाहते हैं और ऐसा करने में योग हमारी मदद करता है।’’

विश्वविद्यालय ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 22 जून के कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे और योग गुरु रामदेव मुख्य अतिथि होंगे।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड