देश की खबरें | योग का उम्र, जाति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि योग का उम्र, जाति, भौगोलिक स्थिति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और हर किसी को इसके समृद्ध लाभों को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहने की इस प्राचीन विधा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

हैदराबाद, 21 जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि योग का उम्र, जाति, भौगोलिक स्थिति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और हर किसी को इसके समृद्ध लाभों को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहने की इस प्राचीन विधा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

हैदराबाद में संस्कृति और आयुष मंत्रालयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में नायडू ने कहा, ‘‘योग समय की कसौटी पर खरा उतरा है। योग का उम्र, जाति, भौगोलिक स्थिति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। इसीलिए यह सार्वभौमिक है।’’

उन्होंने योग को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने और इसे दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। नायडू ने इस कार्यक्रम के अयोजन के लिए संस्कृति और आयुष मंत्रालयों को भी सराहा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, ओलंपिक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, अभिनेता आदिवासी शेष सहित कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

नायडू ने कहा कि योग देश ही नहीं, बल्कि तन-मन की समरसता, एकता और समग्रता के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सतर्क बनाता है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा मानवता को दिया गया एक महान उपहार है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि योग एक प्राचीन विधा है, लेकिन यह ‘समय के बंधन से परे है।’

योग के विभिन्न फायदों को रेखांकित करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘योगाभ्यास करें, योग का प्रचार करें, योग को स्वीकार करें, योग पर गर्व करें। यह आप सभी को मेरी सलाह है। यह अंतरराष्ट्रीय दिवस वर्तमान पीढ़ी को योग के महत्व का एहसास कराने के लिए है।’’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। तब से हर वर्ष 21 जून को दुनियाभर में इसे मनाया जाता है। इस साल के योग दिवस का विषय ‘मानवता के लिए योग’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान