जरुरी जानकारी | यस बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 32 फीसदी घटकर 153 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यस बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी कम होकर 153 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का कर-पश्चात लाभ 225 करोड़ रुपये था।

मुंबई, 22 अक्टूबर यस बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी कम होकर 153 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का कर-पश्चात लाभ 225 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय 31.7 फीसदी बढ़कर 1,991 करोड़ रुपये हो गई। वहीं गैर-ब्याज आय भी 18.2 फीसदी बढ़कर 920 करोड़ रुपये हो गई। यह कर्ज में 11 फीसदी वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी से हुआ।

बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि एक साल पहले की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही में उसका जमा भी 13 फीसदी बढ़ गया। वहीं गैर-ब्याज आय भी बढ़कर 920 करोड़ रुपये हो गई।

जून तिमाही की तुलना में कर्ज चूक के नए मामले घटकर 893 करोड़ रुपये रह गए जो इससे पहले की जून तिमाही में 1,072 करोड़ रुपये और एक वर्ष पहले की सितंबर तिमाही में 1,783 करोड़ रुपये थे। इससे सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियों का अनुपात भी घटा है।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में भी बैंक का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उसकी सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए या फंसा कर्ज) घटकर सकल अग्रिम का 12.89 फीसदी रह गईं जो 2021 की सितंबर तिमाही में 14.97 फीसदी थी। जून तिमाही में यह आंकड़ा 13.45 फीसदी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान