नयी दिल्ली , 29 मई बैडमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में शुक्रवार को बदलाव किया गया और कोविड -19 महामारी के कारण बाधित हुए अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में अब इसका आयोजन अगले साल जनवरी में किया जायेगा।
बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पुष्टि की कि विश्व जूनियर चैम्पियनशिप अब अगले साल 18 से 24 जनवरी तक आयोजित की जायेगी।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के बाद कराया जायेगा जिसे बीडब्ल्यूएफ ने 11 से 16 जनवरी तक आयोजित करने का फैसला किया है।
बीडब्ल्यूएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीएआरएफओओटी एवं थाम्पसन बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2020 की नयी तारीख है जो इस साल सितंबर में न्यूजीलैंड के आकलैंड में की जाती। ’’
यह भी पढ़े | भारतीय रेलवे और इंडियन ऑयल में नौकरी करने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन.
इसके अनुसार, ‘‘विश्व टूर्नामेंट की बदली हुई तारीख 11 से 24 जनवरी 2021 है। केवल वही खिलाड़ी ही प्रवेश कर पायेंगे जो पहले चैम्पियनशिप में भाग लेते। ’’
बीडब्ल्यूएफ ने हाल में 2020 सत्र के लिये संशोधित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की घोषणा की और तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन का समय भी अगले साल तक बढ़ा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY