देश की खबरें | बिहार के मुंगेर में घर में भीषण विस्फोट से महिला, छह माह के बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार तड़के एक घर में हुए भीषण विस्फोट में एक महिला और उसके छह माह के बेटे की मौत हो गई।

जियो

मुंगेर, 30 मई बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार तड़के एक घर में हुए भीषण विस्फोट में एक महिला और उसके छह माह के बेटे की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि यह विस्फोट तड़के तीन बजे बरियारपुर बाजार पुल के पास दशरथ साह के घर में हुआ।

यह भी पढ़े | ठाणे: मीरा रोड में मां-बाप ने बच्चे से छीना फोन तो 13 साल के मासूम ने पंखे से लटककर कर ली आत्महत्या.

साह की बेटी रोमा कुमारी (30) और उसके बेटे की इस घटना में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि बगल के छह घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़े | पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने राज्य सरकार से की अपील, कहा- सूबे में सभी धार्मिक स्थानों को तुरंत खोला जाए.

सिंह ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मृतका के पति अमित कुमार शाह और उसके बड़े भाई सिंपल शाह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यह घरेलू हिंसा का मामला लग रहा है क्योंकि मृतक महिला के शरीर पर मिट्टी तेल (केरोसीन) छिड़का गया था और उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे।

पुलिस अधीक्षक ने घटना में किसी बाहरी की संलिप्तता से इनकार किया है।

मुंगेर सदर अस्पताल का मेडिकल बोर्ड शवों का पोस्टमार्टम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि जांच जारी है। साथ ही कहा कि श्वान दस्ता और फॉरेन्सिक टीम को मौके से नमूने एकत्र करने के लिए बुलाया गया है।

घटना के बाद, गुस्साए गांव वालों ने भागलपुर-मुंगेर मार्ग जाम कर दिया और मृतक के परिवार के लिए मुआवजा मांगा।

प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने सड़क खाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\