मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मई शामली जिले में एक महिला लॉकडाउन के कारण ससुराल से मायके नहीं जा सकी तो कथित तौर पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Delhi Rains: दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के बदरपुर क्षेत्र में जलभराव, देखें तस्वीर.
राकेश नामक व्यक्ति की पत्नी बबिता मार्च में ही अपने मायके जाना चाहती थी लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण नहीं जा सकी।
राकेश और बबिता की शादी को पांच साल हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि शामली जिले के अहमदनगर गांव में स्थित अपने ससुराल से बाहर नहीं निकल पाने से व्यथित होकर महिला ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार महिला को जब यह पता चला कि लॉकडाउन अगले महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है तब उसने यह कदम उठाया।
महिला के ससुराल वालों के मुताबिक वह मायके जाने के लिए उन पर दबाव बना रही थी लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं जा पाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY