देश की खबरें | गाजियाबाद में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पांच लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली 36 वर्षीय महिला को राष्ट्रीय राजधानी के गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से शनिवार छुट्टी दे दी गई।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पांच लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली 36 वर्षीय महिला को राष्ट्रीय राजधानी के गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से शनिवार छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला 18 अक्टूबर को सुबह सवा सात बजे अस्पताल आई और उसका ‘चिकित्सा-कानूनी मामला (मेडिको-लीगल केस)’ (एमएलसी) बनाया गया और उसे गोपनीय रखा गया है।

जीटीबी अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसके महत्वपूर्ण मानदंड (यथा शरीर का तापमान, रक्तचाप, स्पंद दर और श्वसन दर)स्थिर थे।

बयान के मुताबिक, “अस्पताल के प्रोटोकॉल के अनुसार उसकी जांच की गई और उसका इलाज किया गया और सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।”

उसमें कहा गया है, “उसे 22 अक्टूबर को छुट्टी दे दी गई है और छुट्टी के समय मरीज की हालत स्थिर थी।”

दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि महिला ने परामर्शदाताओं को बताया कि गाजियाबाद में दो दिनों तक उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और उन्होंने उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। उसने दावा किया कि उसे बांधकर एक बोरे में सड़क किनारे फेंक दिया गया था।

हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को महिला और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोप लगाया कि उसने संपत्ति हड़पने के लिए "मनगढ़ंत" कहानी गढ़ी और सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और उनसे गाजियाबाद में 36 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिला के आरोप झूठे पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान