जरुरी जानकारी | विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपना सीईओ नियुक्ति किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को कहा कि उसने कैपजेमिनी समूह के अनुभवी अधिकारी थिएरी डेलापोर्ट को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति छह जुलाई से प्रभावी होगी।

नयी दिल्ली, 29 मई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को कहा कि उसने कैपजेमिनी समूह के अनुभवी अधिकारी थिएरी डेलापोर्ट को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति छह जुलाई से प्रभावी होगी।

कंपनी ने इस साल जनवरी में कहा था कि उसके सीईओ और प्रबंध निदेशक आबिदअली जेड नीमचवाला ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। नीमचवाला एक जून को सीईओ और एमडी का अपना पद छोड़ देंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

विप्रो ने एक बयान में कहा कि रिशद प्रेमजी पांच जुलाई तक कंपनी का दैनिक कामकाज देखेंगे।

बयान में कहा गया कि हाल तक थिएरी डेलापोर्ट कैपजेमिन समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी और इसके कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थे। कैपजेमिनी के साथ अपने 25 साल के करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

गौरतलब है कि विप्रो की प्रतिस्पर्धी इंफोसिस ने भी कैपजेमिनी के एक पूर्व कार्यकारी सलिल पारेख को कंपनी का सीईओ बनाया है।

यह बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब विप्रो वृद्धि के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचसीएल टेक्नालॉजीज से पीछे रह गई है।

विप्रो की आईटी कारोबार से आय में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 3.9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई।

डेलापोर्ट की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारतीय आईटी क्षेत्र सहित दुनिया भर के विभिन्न उद्योग कोविड-19 महामारी के प्रकोप से जूझ रहे हैं।

विप्रो के अध्यक्ष रिशद प्रेमजी ने कहा, ‘‘थिएरी के पास असाधारण नेतृत्व की उपलब्धियां, जोरदार अंतरराष्ट्रीय अनुभव, गहरी रणनीतिक विशेषज्ञता, लंबे समय तक ग्राहक से संबंध बनाने की अनोखी क्षमता और बदलाव लाने का स्पष्ट अनुभव है। हमारा विश्वास है कि थिएरी अगले चरण में विप्रो का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं।’’

डेलापोर्ट का कार्यालय पेरिस में होगा और वह रिशद प्रेमजी के प्रति जवाबदेह होंगे।

डेलापोर्ट ने कहा, ‘‘मैं रिशद, बोर्ड, वरिष्ठ नेतृत्व और विप्रो के बेहद प्रतिभाशाली कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं, ताकि वृद्धि के एक नए अध्याय की शुरुआत की जाए और हमारे हितधारकों के लिए बेहतर कल का निर्माण हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\