जरुरी जानकारी | व्हाट्सऐप ने शिकायत के बाद सेवाओं को बहाल करने पर काम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप को अपनी सेवाओं में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा। इसके बाद कंपनी ने कहा कि वह सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप को अपनी सेवाओं में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा। इसके बाद कंपनी ने कहा कि वह सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है।

कई उपयोगकर्ता मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे।

ट्विटर पर 'हैशटैग व्हाट्सऐप डाउन' ट्रेंड कर रहा था और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''हमें जानकारी है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सऐप को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।''

भारत के कई हिस्सों में व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित हो गईं और हजारों उपयोगकर्ता संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे।

डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now