खेल की खबरें | पश्चिमी आस्ट्रेलिया क्रिकेट प्रमुख ने भारतीय श्रृंखला की मेजबानी नहीं मिलने पर सीए पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पश्चिम आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ होने वाली हाई प्रोफाइल टेस्ट श्रृंखला के लिए पर्थ पर ब्रिसबेन को तरजीह देने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पर निशाना साधा है।

पर्थ, 28 मई पश्चिम आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ होने वाली हाई प्रोफाइल टेस्ट श्रृंखला के लिए पर्थ पर ब्रिसबेन को तरजीह देने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पर निशाना साधा है। क्रिस्टीना का कहना है कि नवनिर्मित आप्टस स्टेडियम हर तरह से गाबा से बेहतर है। इसके बावजूद पर्थ को नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ कम महत्वपूर्ण एकमात्र टेस्ट की मेजबानी सौंपी गई।

Also Read | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट. भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक खेला जाएगा जबकि तीसरा और चौथा टेस्ट क्रमश: मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में होगा। फॉक्सस्पोर्ट्स ने गुरुवार को क्रिस्टीना के हवाले से कहा, ‘‘पिछले दो साल में क्रिकेट से जुड़े सभी पहलुओं में हमने ब्रिसबेन को पछाड़ा है, दर्शकों की संख्या हो, प्रसारण रेटिंग, यहां तक कि साल के उस समय बेहतर बारिश, अधिक कारपोरेट सीट- इतने सारे संकेत- और बिलकुल नया स्टेडियम।’’

Also Read | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 2020-2021 सत्र के अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की पुष्टि की। क्रिस्टीना ने कहा, ‘‘जब आस्ट्रेलियाई क्रिकेट का प्राथमिक उद्देश्य प्रशंसकों को प्राथमिकता देना है तो यह हैरान करने वाला है कि इस राज्य में 10 हजार सदस्य जो क्रिकेट के समर्थन के लिए साल दर साल पैसा दे रहे हैं उन्हें दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम की मेजबानी का मौका नहीं दिया गया।’’ उन्होंने पुराने वाका स्टेडियम के संदर्भ में कहा, ‘‘पिछली बार (2014 के भारतीय टीम के दौर के दौरान) हमें कहा गया था कि हमारा स्थल काफी अच्छा नहीं है और अगर हम नया स्टेडियम बनाते हैं तो ऐसा कभी नहीं होगा और फिर हमारे साथ ऐसा ही हुआ।’’ भारत पिछले दौरे पर भी पर्थ में खेला था और तब आस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 146 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान