देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : आयरलैंड से लौटा व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड से कोलकाता लौटा 24 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही, प्रदेश में ओमीक्रोन के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

कोलकाता, 24 दिसंबर आयरलैंड से कोलकाता लौटा 24 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही, प्रदेश में ओमीक्रोन के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि आयरलैंड से लौटे व्यक्ति को 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये भेजा गया था, जिसमें उसके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

उन्होंने बताया कि मरीज का अस्पताल के कोविड इकाई के अलग कमरे में इलाज चल रहा है।

इससे पहले, नाइजीरिया और ब्रिटेन से लौटा एक-एक व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था।

सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 550 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गयी। इस तरह, सके प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों और संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या क्रमश: 16,29,530 और 19,707 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 7,446 है, जबकि अब तक 16,02,377 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान