बशीरहाट, 10 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को रामनवमी शोभा यात्रा का नेतृत्व किया।
चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए बशीरहाट में सड़क के दोनों ओर हजारों लोग खड़े थे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं।
उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी थे।
इस शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यह शोणपुकुर, चौमाथा, थाना मोड़ और मोयलाखोला सहित बशीरहाट शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।
चक्रवर्ती ने 'जय श्री राम' के नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हिंदुओं को अपनी पहचान पर गर्व है।"
मजूमदार ने कहा कि हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा, "देखिए कैसे बंगाल में हर कोई छह अप्रैल से रामनवमी की शोभा यात्राओं में हिस्सा ले रहा है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY