देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : ‘सितरंग’ तूफान से भारी बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई और उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के तट के करीब आने से दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके मद्देनजर दिवाली के जश्न में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

कोलकाता, 24 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई और उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के तट के करीब आने से दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके मद्देनजर दिवाली के जश्न में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 25 अक्टूबर की तड़के बांग्लादेश के तिकोणा और संद्वीप के बीच तट से टकराएगा।

विभाग ने बताया कि तूफान सोमवार की सुबह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण केंद्रित था।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि ‘सितरंग’ तूफान की गति और बढ़ेगी और यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है जिससे सोमवार को दक्षिणी 24 परगना, उत्तरी 24 परगना और मिदनापुर जैसे तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। हवा की गति 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

उन्होंने बताया कि इस तूफान की वजह से उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता और उससे सटे हावड़ा तथा हुगली जिलों में भी सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।

कोलकाता में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है जहां पर कालीपूजा के लिए पंडाल लगाए गए हैं।

इस बीच, मछुआरों को 24 और 25 अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट