खेल की खबरें | हम जैसा चाहते थे, हमने वैसा खेल दिखाया: विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को कहा कि सकारात्मक परिणाम हासिल करने का रवैया अपनाने से उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 12 साल बाद सीमित ओवरों के मैच में जीत दर्ज कर पाई।

सिडनी, 22 अक्टूबर कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को कहा कि सकारात्मक परिणाम हासिल करने का रवैया अपनाने से उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 12 साल बाद सीमित ओवरों के मैच में जीत दर्ज कर पाई।

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से करारी शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 200 रन बनाए और फिर आस्ट्रेलिया को 111 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए। विलियमसन ने अपने बल्लेबाजों की प्रशंसा की।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा,‘‘ यह उन दिनों में से एक दिन था जब हमने बेजोड़ खेल दिखाया। सलामी जोड़ी ने लय बनाई और सभी ने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा योगदान दिया। यह इस पिच पर अच्छा स्कोर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बाद गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और क्षेत्र रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया। प्रत्येक टीम में अपनी भूमिका को जानता है। हम जानते हैं कि उनकी गेंदबाजी कितनी अच्छी है लेकिन हमने पूरे मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। हम जैसा चाहते थे हमने वैसा खेल दिखाया।’’

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा न्यूजीलैंड ने उन्हें खेल के हर विभाग में मात दी।

फिंच ने कहा,‘‘ उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले चार ओवरों में ही अच्छा मंच तैयार कर दिया था और हम इससे उबर नहीं पाए। हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने हमें खेल के हर विभाग में मात दी। हमें अगला मैच श्रीलंका से खेलना है। हमें अब सभी चार में जीतने की जरूरत है।’’

मैन ऑफ द मैच कॉनवे ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने आज विशेष प्रदर्शन किया। फिन एलेन को भी श्रेय जाता है। वह युवा है लेकिन वह आक्रामक और बेपरवाह अंदाज में बल्लेबाजी करता है । जिस तरह से फिन ने बल्लेबाजी की उससे मुझे भी मदद मिली।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी