देश की खबरें | वकार ने अफरीदी और गंभीर से सोशल मीडिया पर समझदारी से बात करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार युनूस ने क्रिकेट टीम के अपने पूर्व साथी शाहिद अफरीदी और भारतीय के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से सोशल मीडिया पर लंबे समय से चली आ रही खींचातानी को खत्म कर ‘समझदारी से बात करने’ की अपील की।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार युनूस ने क्रिकेट टीम के अपने पूर्व साथी शाहिद अफरीदी और भारतीय के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से सोशल मीडिया पर लंबे समय से चली आ रही खींचातानी को खत्म कर ‘समझदारी से बात करने’ की अपील की।

गंभीर और अफरीदी के बीच सोशल मीडिया पर राजनीति से लेकर क्रिकेट करियर तक के विषयों पर लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ शब्दों के बाण चल रहे है।

यह भी पढ़े | Ganga Dussehra 2020: पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के शुभअवसर पर देश वासियों को दी शुभकामनाएं.

अपनी आत्मकथा में भी अफरीदी ने गंभीर पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, ‘‘ वह ऐसे बर्ताव करते है जैसे उनमें डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड वाले गुण हो। उनका रवैया आक्रामक रहता है लेकिन उनके रिकार्ड अच्छे नहीं है।’’

गंभीर ने इसके जवाब में कहा था कि वह अफरीदी को खुद ही मनोचिकित्सक के पास ले जाएंगे।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार की योजना 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' से जुड़े 20 राज्य: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान.

वकार ने ‘ग्लोफैंस’ द्वारा आयोजित ‘क्यू20’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। मुझे लगता है कि दोनों को होशियार, समझदार और शांत होने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर अगर आप ऐसा करते हैं, तो लोग इसे पसंद करेंगे, इसका मजा लेंगे। मुझे लगता है कि वे दोनों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।’’

सोशल मीडिया पर दोनों की तीखी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखने वाले वकार ने कहा सलाह दी कि दोनों को मिल कर इस मुद्दे को सुलझा चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह लंबा खिचता जा रहा। दोनों को मेरी सलाह होगी कि कही मिलकर इस बारे में बात करें और अगर ऐसा संभव नहीं है तो शांत रह सकते है।’’

अफरीदी ने पिछले महीने कश्मीर और प्रधानमंत्री के खिलाफ भारत विरोधी टिप्पणी की थी जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उनसे संबंध तोड़ लिया। इससे से पहले पंजाब के दोनों खिलाड़ियों ने अफरीदी के एनजीओ को समर्थन दिया था। वकार ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत और पाकिस्तान को नियमित तौर पर द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप दोनों देशों के लोगों से पूछेंगे कि क्या पाकिस्तान और भारत को एक-दूसरे का खिलाफ खेलना चाहिए। लगभग 95 प्रतिशत लोगा इससे सहमत होंगे कि इन दोनों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए।’’

इस पूर्व तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि दोनों देश निकट भविष्य में द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलेंगे। ये मुकाबलें कहा खेले जाएंगे यह नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह पाकिस्तान या भारत में होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी